प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में अपने बेटे गोला के साथ नज़र आईं। इस दौरान पैप्स ने भारती और गोला को पोज देने के लिए कहा, जिसके बाद गोला ने ऐसा रिएक्शन दिया कि खुद भारती भी हैरान रह गईं।
कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार पंचलाइन्स के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में भारती अपने बेटे गोला के साथ एक दुकान के बाहर दिखाई दीं। इस दौरान पैप्स ने दोनों मां-बेटे को अपने कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया। जब भारती ने गोला से पैप्स को हैलो करने के लिए कहा तो गोला ने गुस्से में ‘चलो’ कह दिया।
इतना ही नहीं, इसके बाद जब भारती ने गोला को प्यार से किस करके मनाने की कोशिश की तो गोला ने उन्हें पैप्स के सामने ही जोर से धक्का दे दिया। गोला का गुस्से वाला अंदाज न सिर्फ फैंस और पैप्स को बल्कि भारती को भी हैरान कर देता है। जैसे ही गोला अपनी मम्मी पर गुस्सा करता है, वो हैरान हो जाती हैं।
हालांकि, गुस्से में भी गोला काफी प्यारे लग रहे थे। पहली बार कैमरे के सामने उनका यह अंदाज देखने को मिला है, जिससे फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं। वहीं वीडियो में बाद में भारती अपने लाडले को गुदगुदाते हुए हंसाती भी नजर आ रही हैं।
भारती के बारे में:
- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी।
- भारती ने शादी के 5 साल बाद बेटे गोला के जन्म की खुशखबरी फैन्स को दी थी।
- भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन सभी लोग प्यार से उसे गोला कहकर पुकारते हैं।
- गोला का प्री-स्कूल में एडमिशन हो चुका है और वो अब स्कूल जाने लगा है।
- गोला के जन्म के बाद से ही भारती अक्सर उसके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें फैंस को गोला का नटखट अंदाज खूब पसंद आता है।